बीजिंग, 24 नवंबर (khabarwala24)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 23 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले 10 महीनों में चीन में नव स्थापित विदेशी निवेशित उद्यमों की संख्या में गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 14.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विदेशी पूंजी का वास्तविक उपयोग 621.93 अरब युआन रहा।
उद्योग के संदर्भ में, विनिर्माण क्षेत्र ने 161.91 अरब युआन की विदेशी पूंजी का उपयोग किया, जबकि सेवा क्षेत्र ने 445.82 अरब युआन का इस्तेमाल किया।
उच्च तकनीक उद्योगों ने 192.52 अरब युआन का उपयोग किया, जिसमें ई-कॉमर्स सेवाओं, चिकित्सा उपकरण निर्माण और एयरोस्पेस उपकरण निर्माण में क्रमशः 173.1 प्रतिशत, 41.4 प्रतिशत और 40.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
मूल स्रोत के अनुसार, चीन के प्रति संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड से निवेश में क्रमशः 48.7 प्रतिशत, 17.1 प्रतिशत और 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई (मुक्त बंदरगाहों के माध्यम से निवेश सहित)।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


