बीजिंग, 2 जनवरी (khabarwala24)। चीनी परिवहन मंत्रालय से 2 जनवरी को प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2026 नववर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन यानी 1 जनवरी को, चीन में अंतरक्षेत्रीय कार्मिक प्रवाह की कुल संख्या 20 करोड़ 74 लाख 75 हजार थी, जो पिछले साल इसी दिन की तुलना में 20.3% अधिक है।
उस दिन, राजमार्ग यात्री यातायात 18 करोड़ 62 लाख 80 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.5% की वृद्धि दर्शाता है। रेल यात्री यातायात 1 करोड़ 85 लाख 60 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 67.9% अधिक है। जलमार्ग यात्री यातायात 6,84,000 व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.9% ज्यादा है। वहीं, नागरिक उड्डयन यात्री यातायात 19 लाख 51 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.3% कम है।
उधर, 1 जनवरी को, चीन में राष्ट्रीय डाक उद्योग ने 45 करोड़ 10 लाख पार्सल एकत्र किए और 53 करोड़ 10 लाख पार्सल वितरित किए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


