बीजिंग, 1 दिसंबर (khabarwala24)। 2025 विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह 30 नवंबर को मोनाको में आयोजित किया गया। स्वीडिश पोल वॉल्टर डुप्लांटिस और अमेरिकी स्प्रिंटर मैकलॉघलिन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट चुना गया।
इस वर्ष के चयन में चीन को काफी सफलता मिली है। हैमर थ्रोअर झांग जियाले ने उभरती महिला सितारा पुरस्कार जीता और चीनी एथलेटिक्स संघ को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सदस्य संघ पुरस्कार मिला।
2025 में, डुप्लांटिस ने पुरुषों के पोल वॉल्ट विश्व रिकॉर्ड को चार बार तोड़ दिया था, तथा 16 इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाए रखा था। मैकलॉघलिन ने टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की विश्व चैंपियनशिप 47.78 सेकंड के समय के साथ जीती और 42 साल पुराना विश्व चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ दिया।
19 वर्षीय झांग जियाले को उभरती महिला सितारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सदस्य संघ पुरस्कार चीनी एथलेटिक्स एसोसिएशन को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन सदस्य संघों को मान्यता देना है, जिन्होंने पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और ट्रैक एवं फील्ड की छवि के विकास एवं संवर्धन में सकारात्मक योगदान दिया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


