इस्लामाबाद, 13 सितंबर (khabarwala24)। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में आई बाढ़ से करीब 97 लोगों की मौत हो गई और 44 लाख से अधिक पर इसका नकारात्मक असर पड़ा है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने यह जानकारी दी है।
पीडीएमए के अनुसार, रावी, सतलुज और चिनाब नदियों में उच्च जल स्तर के कारण आई बाढ़ ने पूरे प्रांत में 4,500 से ज्यादा गांवों को नुकसान पहुंचाया है।
प्राधिकरण ने बताया कि अब तक चल रहे बचाव और राहत कार्यों के तहत लगभग 24.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पीडीएमए के हवाले से बताया कि प्रभावित जिलों में कुल 396 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जबकि लगभग 19 लाख पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 26 जून से देश भर में मौसमी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 956 लोगों की मौत हो गई और 1,060 से ज्यादा घायल हुए हैं। देश भर में 8,400 से अधिक घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 6,500 से अधिक पशु मारे गए हैं।
राहत कार्य जारी हैं क्योंकि अधिकारी विस्थापित समुदायों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के साथ ही आगे और नुकसान को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शुक्रवार को कहा कि इस साल 26 जून को शुरू हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बाद से कम से कम 884 लोगों की मौत हो गई है, 1,182 लोग घायल हुए हैं, 9,363 घर नष्ट हो गए हैं, और 6,180 मवेशी मारे गए हैं।
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने बाढ़ संकट, संचार प्रणालियों के बुरी तरह बाधित होने और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान के बीच पंजाब के नौ निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव स्थगित कर दिए हैं।
अधिकारियों ने आगे भी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि बचाव दल सतर्क हैं और प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


