ऑस्ट्रेलिया: बुर्का पहन सदन में दाखिल हुईं सांसद, बवाल

सिडनी, 24 नवंबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया की कट्टर दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हैनसन ने सोमवार को ऊपरी सदन में हंगामा खड़ा कर दिया, जब वह बुर्का पहन कर संसद में घुसीं। यहां उन्होंने जो किया उसे लेकर हंगामा मचा हुआ है।सांसद ने सार्वजनिक स्थलों में पूरा चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर बैन लगाने की मांग की है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिडनी, 24 नवंबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया की कट्टर दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हैनसन ने सोमवार को ऊपरी सदन में हंगामा खड़ा कर दिया, जब वह बुर्का पहन कर संसद में घुसीं। यहां उन्होंने जो किया उसे लेकर हंगामा मचा हुआ है।

सांसद ने सार्वजनिक स्थलों में पूरा चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर बैन लगाने की मांग की है। हैनसन चैंबर तब आईं जब उन्हें बुर्के और पूरे चेहरे को ढकने वाले दूसरे नकाबों पर बैन लगाने वाले बिल को पेश करने की इजाजत नहीं मिली।

- Advertisement -

जब हैनसन काला बुर्का पहनकर अंदर आईं तो सीनेट में बैठे लोग गुस्से में आ गए, और फिर उन्हें बुर्का हटाने को कहा जाने लगा।

उन्होंने जब मना किया तो संसद की कार्यवाही रोक दी गई। न्यू साउथ वेल्स की सीनेटर मेहरीन फारूकी ने कहा, “यह एक नस्लवादी सीनेटर हैं, जो खुलेआम नस्लवाद दिखा रही हैं।” पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय संसद फातिमा पायमन ने भी इस हरकत की निंदा करते हुए इसे “शर्मनाक” बताया।

सरकार की सीनेट लीडर पेनी वोंग और विपक्ष की डिप्टी सीनेट लीडर ऐनी रस्टन, दोनों ने हैनसन की आलोचना की। वोंग ने कहा कि यह कदम “ऑस्ट्रेलियाई सीनेट के सदस्य के लायक नहीं है,” और उन्होंने हैनसन को कपड़ा हटाने से मना करने पर सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा।

- Advertisement -

हैनसन के जाने से मना करने पर, सेशन सस्पेंड कर दिया गया। क्वींसलैंड की प्रतिनिधि हैनसन 1990 के दशक में अपने मजबूत एंटी-इमिग्रेशन विचारों और शरण चाहने वालों के विरोध के साथ मशहूर हुईं। उन्होंने सांसद रहने के दौरान बार-बार इस्लामी पहनावे के खिलाफ कैंपेन चलाया है और इससे पहले 2017 में नेशनल बैन की मांग करते हुए पार्लियामेंट में बुर्का पहना था।

उनकी ‘वन नेशन पार्टी’ के पास सीनेट में चार सीटें हैं; मई के आम चुनाव में दक्षिणपंथी, एंटी-इमिग्रेशन नीतियों को लेकर बढ़ते समर्थन के बीच उन्होंने दो सीटें हासिल की थीं।

बाद में फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में, हैनसन ने कहा कि उन्होंने सीनेट द्वारा उनके बिल पर विचार करने से मना करने के विरोध में यह कपड़ा पहना था। उन्होंने लिखा कि अगर वे नहीं चाहते कि मैं इसे पहनूं—तो बुर्के पर बैन लगा दें।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News