खबरwala 24 न्यूज हापुड़: हाफिजपुर थाना क्षेत्र में पक्की चौकी मोरपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें लिफ्ट लेकर सवार हुई एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सादिकपुर भट्टे से ईट लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली गुलावठी की ओर जा रही थी। सादिकपुर कट पर बथुआ तोड़कर घर वापस जा रही तीन मजदूर महिलाओं ने लिफ्ट मांगी तो चालक ने ट्रॉली में बैठा लिया। पक्की चौकी मोरपुर के सामने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रॉली में सवार तीनों महिलाएं दब गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों में मोहल्ला रामनगर गुलावठी जनपद बुलंदशहर निवासी रामप्यारी की मौत हो गई। जबकि राजो व गुलाब घायल हैं।
इसी स्थान के कुछ आगे एक बाइक सवार गांव जमालपुर थाना होता निवासी पिंटू अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल मेरठ जा रहा था जो दुर्घटना स्थल को पीछे मुड़ कर देखने के चक्कर में असंतुलित होकर गिर गया । बाइक पर सवार उसकी पत्नी एवं चार छोटे बच्चें भी घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।


