Wedding News फेरे से पहले भागी दुल्हन, 13 दिनों तक बारातियों के साथ दूल्हा करता रहा इंतजार, अब जाकर हुई शादी

Khabarwala24 News Rajasthan : Wedding News राजस्थान के पाली जिले का एक मामला सामने आया है। फेरे से पहले एक दुल्हन अचानक भाग गई। इसकी जानकारी मिलने पर दूल्हा और दुल्हन के परिजन के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। दूल्हा बारात के साथ 13 दिनों तक अपनी गांव में ही रहा। दुल्हन के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Rajasthan : Wedding News राजस्थान के पाली जिले का एक मामला सामने आया है। फेरे से पहले एक दुल्हन अचानक भाग गई। इसकी जानकारी मिलने पर दूल्हा और दुल्हन के परिजन के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। दूल्हा बारात के साथ 13 दिनों तक अपनी गांव में ही रहा। दुल्हन के घरवालों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और बताया कि उनका एक रिश्तेदार बेटी को लेकर भाग गया है। बाद में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया और दुल्हन को उसके परिजनों को सौंप दिया। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद जब दुल्हन वापस घर आई तो दूल्हे ने सभी रस्मों को पूरा कर शादी की और दुल्हन को लेकर गए।

क्या है मामला :

दरअसल राजस्थान में एक दूल्हा बारात लेकर आया था। बारात आने के बाद सुबह दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेने थे। फेरे लेने के लिए दुल्हन को ढूंढा जाने लगा तो पता चला कि दुल्हन गायब है। बहुत ढूंढने के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। परिवार वालों ने बताया कि दुल्हन को उनका ही एक रिश्तेदार भगा ले गया है। पुलिस ने दोनों को 13 दिन के अंदर बरामद कर लिया । पुलिस ने दुल्हन को परिजन को सौंप दिया। दुल्हन के घर आ जाने के बाद दूल्हे का इंतजार खत्म हुआ और बाकी की रस्म पूरी करने के बाद दुल्हन को घर ले गया।

- Advertisement -

Wedding news फेरे से पहले भागी दुल्हन, 13 दिनों तक बारातियों के साथ दूल्हा करता रहा इंतजार, अब जाकर हुई शादी

सेहरा पहने 13 दिनों तक करता रहा इंतजार :

दूल्हे ने दुल्हन का इंतजार किया और तब तक सेहरा नहीं उतारा जब तक दुल्हन आ नहीं गई। दुल्हन के आने के बाद घर वालों ने बाकी की रस्म पूरी की। रस्म पूरी करने के बाद दूल्हे ने सेहरा उतारा। दुल्हन के भाग जाने के बाद दूल्हा शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। इस कारण परिजन दुल्हन के वापस लौटने का इंतजार करते रहे।

दुल्हन के इंतजार में रुके रहे बाराती :

दुल्हन को साथ ले जाने के लिए दूल्हे के साथ कई बाराती भी अड़े रहे। दूल्हे के साथ बीस से ज्यादा बाराती रुके हुए थे। बारातियों के खाने की व्यवस्था भी लडकी के घर वाले ही कर रहे थे। जब दुल्हन आई तो फेरे लेकर सभी बाराती और दू्ल्हा गांव लौट गए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News