Weather दिल्ली में नखरे क्यों दिखा रही सर्दी’, देश के इन हिस्सों में गुलाबी ठंड का अहसास

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी भी ठंड का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 6 से 7 दिन मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने वाला है। तापमान में गिरावट की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी भी ठंड का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 6 से 7 दिन मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने वाला है।

तापमान में गिरावट की उम्मीद कम है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में १० से १२ दिनों तक बारिश के आसार भी नहीं हैं। ऐसे में सर्दियों की आहट अभी दूर दिखाई दे रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सुबह और शाम हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन के वक्त धूप लोगों को परेशान कर रही है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम? (Weather)

गुरुवार को दिल्ली में सुबह के समय स्मॉग और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। रात के समय भी स्मॉग देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 8 से 12 नवंबर के बीच भी अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक रह सकता है। 8 और 9 नवंबर को भी स्मॉग सुबह और रात के समय छाया रह सकता है। इसके बाद 10 से 12 नवंबर तक धुंध रह सकती है।

कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम (Weather)

दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज से अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। पंजाब में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच बना रहेगा। हरियाणा में भी ठंड आने में अभी समय है। हालांकि सुबह-शाम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, जो लोगों को राहत दे रही है। चंडीगढ़ का मौसम भी लगभग ऐसा ही बना रहेगा।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

नवंबर का पहला सप्‍ताह चल रहा है लेकिन यूपी में अभी भी मौसम में पर्याप्‍त उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। रात और सुबह के समय हल्की-हल्की ठंड भी पड़नी शुरू हो गई है। लेकिन दिन के समय अभी भी धूप हो रही है। अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार ही है।

- Advertisement -

प्रदेश में 7 नवंबर से 12 नवंबर के बीच मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान की बात करे तो बरेली, इटावा और नजीबाबाद समेत कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियससे नीचे आया है। लेकिन बाराबंकी में 30.4 डिग्री सेल्सियस, हरदोई में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी हो रही है। कभी तेज धूप तो कभी आंशिक बादलों की आंख-मिचौली के बाद भी सूरज की तपिश कम नहीं हो रही है। जिसके चलते देहरादून में दिन के समय खासी गर्मी हो रही है। उत्तराखंड में जहां पहाड़ों पर ठंड बढ़ने लगी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में अभी भी पंखों का प्रयोग हो रहा है। हालांकि दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर होने के कारण सुबह और शाम को हल्की-फुल्की ठंड हो रही है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम (Weather)

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम साफ़ रहेगा और छठ पूजा के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा, लेकिन अभी सर्दी पूरी तरह से नहीं आई है और न ही अगले कुछ दिनों में आने की संभावना है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अभी सर्दियों वाली ठंड नहीं पड़ रही है। आने वाले कुछ दिनों में भी ठंड आने की संभावना नहीं है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News