CLOSE

Weather बारिश से मिली कुछ राहत, यहां होगी बर्फबारी ; जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया था। फिलहाल तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को मौसम की मार का सामना करना पड़ सकता है। आज यानि बुधवार से ही तापमान बढ़ने लगेगा। मंगलवार को जहां, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं ये अब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बारिश के लिए येलो अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद और ग्रुरुग्राम लिए आंधी-बारिश को येलो अलर्ट घोषित किया था, जिसके बाद धूल भरी आंधी ने काफी देर तक रास्ता रोक रखा। देखते-देखते थोड़ी देर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। हवा के साथ बारिश की बौछारें पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज 24 और 25 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में मौसम के साफ रहने की बात कही है। हालांकि, 29 अप्रैल को एक बार फिर दिन में तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। इस बीच तापमान में वृद्धि के आसार हैं। अगर, ऐसा होता है तो गर्मी बेहाल कर सकती है। उधर, आए दिन मौसमी उतार चढ़ाव के बीच लोगों बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नोएडा में हुए बारिशा का असर भी बेअसर दिख रहा है क्योंकि तापमान में कमी के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना दूभर हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल को यानी आज पश्चिमी व पूर्वी यूपी में शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी यूपी में लू को लेकर वैसे तो चेतावनी नहीं है लेकिन पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर लू चलने की पूरी उम्मीद दिख रही है।

राजस्थान में 42 के पास हुआ तापमान (Weather)

दिल्ली में जहां मौसम हुआ है तो कई अन्य राज्यों में हीटवेव का कहर जारी है। खासकर, दक्षिण भारत के राज्यों में बेतहासा गर्मी पड़ रही है। वहीं, राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 36 घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के जोधपुर, कोटा संभाग में 25 और 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लू की चपेट में हैं बिहार-ओडिशा (Weather)

ओडिशा इन दिनों हीट वेव की गिरफ्त में है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, गर्मी के कारण लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है। यहां एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। उधर, बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण लोग हलकान हैं। लू के थपेड़ों से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल मौसम विभाग ने राज्य के ८ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिसमें भागलपुर, मधुबनी, बांका, शेखपुरा, जमुई, दरभंगा, सुपौल और पूर्वी चंपारण शामिल है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम में बना हुआ है। वहीं, एक साइक्लोनिंग मराठवाड़ा के आसपास बना हुआ है। लिहाजा, अगले २४ घंटे में राज्य में तापमान और बढ़ सकता है।

यहां हो सकती है बारिश (Weather)

वहीं, स्काईमेट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल और पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्व गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस, कुरनूल में 43.2 डिग्री सेल्सियस, तमिलनाडु के सेलम में 42.3 डिग्री सेल्सियस और इरोड में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि उच्च आर्द्रता तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और बिहार में लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-