CLOSE

Weather आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली थी। मैदानी से पहाड़ी इलाकों तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही थीं।

हालांकि, अब बारिश का सिलसिला थम गया है। जबकि उत्तर पूर्वी भारत और पूर्वी भारत में अब 23 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।उधर, 24 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां फिर शुरू हो जाएंगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उधर , नई दिल्ली में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। 23 और 24 फरवरी को नई दिल्ली में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार आज तेज हवाओं के साथ उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

उधर , आज लखनऊ में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं, गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा।

कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मनाली में इस पूरे हफ्ते हल्की बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, आज यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

- Advertisement -

धर्मशाला की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उधर, धर्मशाला में बर्फबारी की गतिविधियां तो देखने को नहीं मिलेंगी, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-