CLOSE

Weather हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मार्च महीने के पहले सप्ताह में गुलाबी ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 5 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जो एक बार फिर देश के मौसम में बदलाव ला सकता है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

कैसी रहेंगी देश की मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 12.6 किमी की ऊंचाई तक है। अब इसे मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ यानी ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखा जाता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 5 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से 5 से 7 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं, 5 मार्च 2024 की रात से एक ताजा और अपेक्षाकृत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है।

इसके अलावा 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा व बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं 4 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बिजली गिरने की उम्मीद है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-