Weather बर्फबारी-बारिश बढ़ाएगी ठंड? दमघोटू हवा के बीच जानें मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather शनिवार सुबह जब लोग सो कर उठे तो उस समय भी उत्तर भारत के आसमान में कोहरे और धुंध की चादर नजर आई। दिल्ली समेत कई राज्यों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। कई शहरों में ठंड बढ़ गई है। ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी लोगों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather शनिवार सुबह जब लोग सो कर उठे तो उस समय भी उत्तर भारत के आसमान में कोहरे और धुंध की चादर नजर आई। दिल्ली समेत कई राज्यों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

कई शहरों में ठंड बढ़ गई है। ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 17 नवंबर से उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। जिससे पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ दिल्ली और आस-पास के मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ जाएगी।

- Advertisement -

दिल्ली में इस दिन से बढ़ेगी ठंड (Weather)

दिल्ली-एनसीआर में भी पारा लुढ़कने लगा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में दिन का तापमान अब 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राजधानी में धुंध और कोहरा सुबह के समय देखने को मिल रहा है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलने लगा है। शुक्रवार सुबह यूपी के कई इलाकों में घन कोहरा देखने को मिला। लखनऊ में अचानक ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार तराई क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। लोगों को अब कंबल निकालने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 नवंबर से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यूपी के बहराइच, सीतापुर, बरेली, बाराबंकी, गोंडा में अगले कुछ दिनों तक कोहरा देखने को मिलेगा। गांवों में भी ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। मुरादाबाद समेत कई जिलों में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई है।

- Advertisement -

घने कोहरे का येलो अलर्ट (Weather)

यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई जिलों में रात का पारा लुढ़ककर 15 डिग्री पर पहुंच गया है। शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों मे और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में देर रात या सुबह के समय घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार में बढ़ रही ठंड (Weather)

दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा में के कुछ इलाकों में 16 नवंबर की सुबह घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में ठंड बढ़ रही है। IMD के मुताबिक एक दो दिन में पारे में यानी तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरा भी छाया रहेगा।

देश के कुछ प्रमुख शहरों का एक्यूआई (Weather)

सरकारी संस्था सफर की वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 404 यानी बेहद खराब स्थिति में रहा। वहीं सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आज सुबह 6 बजे अहमदाबाद का एक्यूआई 195, बेंगुलरू का 52, चेन्नई का 47, लखनऊ का 266, मुंबई का 139, हैदराबाद का 106, पटना का 255, जयपुर 278 और पुणे का एक्यूआई 133 दर्ज हुआ।

IMD के मुताबिक रविवार 17 नवंबर से 19 नवंबर तक उत्तर भारत और हिमालय की तराई ही इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। इन राज्यों में हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 18 नवंबर तक, हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक 19 नवंबर तक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया गया है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बर्फबारी-बारिश की चेतावनी (Weather)

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख तक एक ताजा पश्चिम विक्षोभ बना है। जिसके कारण पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में भयानक बर्फबारी छाने का अनुमान लगाया गया है। खासकर हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। बर्फबारी और बारिश के चलते २१ नवंबर तक मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News