Weather दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा आसमान तो केरल-ओडिशा में बारिश, जानें राजस्थान -बिहार का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव कमजोर पड़ चुका है। जिसके बाद कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के ज्यादातर इलाकों में मौसम में सुधरा है। बंगाल ही नहीं ओडिशा, केरल, झारखंड समेत जहां-जहां भी भारी बारिश हुई थी वहां स्थिति में सुधार हो रहा। कई इलाकों में जल स्तर घट गया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव कमजोर पड़ चुका है। जिसके बाद कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के ज्यादातर इलाकों में मौसम में सुधरा है।

बंगाल ही नहीं ओडिशा, केरल, झारखंड समेत जहां-जहां भी भारी बारिश हुई थी वहां स्थिति में सुधार हो रहा। कई इलाकों में जल स्तर घट गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने ओडिशा, बंगाल, झारखंड में आज भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। केरल में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

- Advertisement -

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (Weather)

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले सप्ताह में किसी प्रकार की कोई बड़ी मौसमी गतिविधि की आशंका नहीं होने के कारण, स्थिति स्थिर रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई।

दिल्ली की एयर क्वालिटी में हुआ सुधार (Weather)

दिल्ली में इस समय आसमान तो साफ है। दिन में धूप भी निकल रही। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी खराब स्थिति में है। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि, वायु गुणवत्ता में पिछले दो दिनों में मामूली सुधार होने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) च्बहुत खराब से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। अब भी छह केंद्रों आनंद विहार, जहांगीरपुरी, मुंडका, वजीरपुर, विवेक विहार और सोनिया विहार में एक्यूआई बहुत खराब स्थिति में है।

दिल्ली से सटे एनसीआर में एयर क्वालिटी कैसी है (Weather)

दिल्ली से एनसीआर की बात करें ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे पड़ोसी इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहतर रही और एक्यूआई च्मध्यमज् श्रेणी में दर्ज किया गया। इस बीच, नोएडा और गाजियाबाद में राष्ट्रीय राजधानी के समान खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने पहले कहा था कि हवा की दिशा में बदलाव और हवा की गति में वृद्धि ने वायु गुणवत्ता में सुधार में योगदान दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह की हवा स्थिति बरकरार रहने की उम्मीद है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में तापमान में बदलाव होने से रात में हल्की ठंड होने लगी है। लेकिन दिन का समय अभी भी जस का तस बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप से गर्मी पड़ रही है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया जा रहा है, लेकिन कही भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नजीबाबाद में 17.4 डिग्री सेल्सियस , इटावा में 17.3 डिग्री सेल्सियस , गजीपुर में 19 डिग्री सेल्सियस , झांसी में 19.1 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में 21.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

यूपी में बारिश की संभावना (Weather)

यूपी में अगले 24 घंटे में पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 27 अक्टूबर को बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और जौनपुर में बारिश हो सकती है। साथ ही संत रविदासनगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में भी बारिश होने के आसार जताए गए है।

इसके अलावा अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया और देवरिया में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। साथ ही पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश होने की संभावनाएं नहीं जताई गई है।

ठंड की राजस्थान में आहट (Weather)

दिवाली जैसे-जैसे करीब आ रही राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जहां एक ओर दिन में धूप खिलने के साथ गर्मी रहती है वहीं रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। आज भी मौसम आम तौर पर साफ रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं बादलों का आना-जाना हो सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे मौसम में आगे और बदलाव संभव है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम पहुंचने से सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है।

भारी बारिश का केरल में अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर के दक्षिणी तट पर चक्रवाती गतिविधि के कारण केरल के कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिलों में आज यानी 27 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में लोगों को सावधान रहने और मौसम अलर्ट पर अपडेट रहने का आग्रह किया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News