CLOSE

Weather प्रचंड गर्मी करेगी अगले दो दिन परेशान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए कब मिल सकती है राहत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather पूरा देश इस बार अप्रैल ही तपने लगा है। पिछले 2 दिनों से से लू के थपेड़ों ने लोगों के पसीने निकालने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान और गुजरात में दिन के तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के अंदरूनी हिस्से और मध्य गुजरात भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजस्थान के बॉर्डर वाले शहर बाड़मेर में कल अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा था। राजस्थान में गर्मी का यह दौर तीन दिन और चलेगा, जबकि गुजरात में यह स्थिति थोड़ी और लंबी रह सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली की बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के लिए येलो चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को गर्मी की चपेट में आने से बचने, हल्के-फुल्के, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनने और अपने सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में नौ अप्रैल तक उष्ण लहर जारी रहने की संभावना है। दस अप्रैल से दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने और उष्ण लहर जारी रहने की संभावना जताई है। इसने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस समय दिन और रात दोनों समय गर्मी पड़ रही है। हालांकि आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। प्रदेश में मंगलवार से बारिश होने का सिलसिला जारी हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक प्रदेश में अधिकतर जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक तेज हवा और लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट

8 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चलने के साथ ही मौसम साफ रहने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस अवधि में दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस और मैनपुरी जिले में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

इसके साथ ही इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी लू चलने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करे तो अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसी तरह अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

यूपी के इन जिलों में 40 से 50 डिग्री रहेगा तापमान

वहीं मंगलवार को कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले में ताप सूचकांक 40 से 50 डिग्री सेल्सियसके बीच रहने रह सकता है। साथ ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद,हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज में ताप सूचकांक 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा। इससे बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 9 अप्रैल को असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। सौराष्ट्र, कच्छ और राजस्थान के कई हिस्सों में हीट वेव से गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट लू चल सकती है।

गुजरात-राजस्थान में पड़ रही तेज गर्मी

मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, हीट वेव की सबसे बड़ी वजह पाकिस्तान के दक्षिण और मध्य भागों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी हो रही है। जिसमें वहां के कुछ प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा: हैदराबाद (सिंध) में 45 डिग्री सेल्सियस , नवाबशाह में 47 डिग्री सेल्सियस, पाड ईदान में 46 डिग्री सेल्सियस , सिबी में 46 डिग्री सेल्सियस, रोहरी में 45 डिग्री सेल्सियस, छोर में 44.1 डिग्री सेल्सियस इन क्षेत्रों से गर्म हवाएं गुजरात और राजस्थान की ओर आ रही हैं, जिससे यहां तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक राजस्थान में और हफ्ते भर तक गुजरात में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

कब मिलेगी प्रचंड गर्मी से राहत?

उत्तर भारत में आज यानी 8 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर असर डालेगा। इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवाती सिस्टम बनेगा। इसके साथ ही एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ इंडो-गंगेटिक मैदानों में फैलेगा। इसके चलते 9 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है। इससे राजस्थान में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि गुजरात में यह गर्मी सप्ताहांत तक बनी रह सकती है और अगले पूरे हफ्ते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-