Weather दिल्ली-लखनऊ में बारिश, उत्तराखंड में ओलावृष्टि; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश औक बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उधर , उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश औक बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उधर , उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिलेगी।

कैसा रहेगा नई दिल्ली का मौसम (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 22 फरवरी को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को तो नहीं मिलेंगी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

- Advertisement -

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उधर , पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उधर, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश भी देखने को मिलेगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News