CLOSE

Weather तल्ख धूप से नहीं मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather  दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने पारा आसमान में पहुंचा दिया है। अनुमान था कि ईद के मौके पर मौसम थोड़ा नर्म रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने की बात कही है। हालांकि, इसके बाद 13 और 14 अप्रैल को आसमान से आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी मौसम को सुहावना कर सकती है। फिलहाल, आलम यह है कि लोग पंखे और कूलर के साथ एसी का प्रयोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बुखार के बढ़ रहे मरीज (Weather)

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी और आसपास के शहरों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। उधर, लगातार बदलते मौसम के बीच डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। क्योंकि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद,हापुड़, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में दिन में मध्यम गति से गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, सुबह और शाम मौसम में नर्मी थोड़ा गर्मी से राहत दे रही है, लेकिन दिन सूरज के तेवर लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं।

- Advertisement -

गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद (Weather )

फिलहाल, तापमान में कोई गिरावट की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन दो से तीन दिन बाद आसमान में बादल छाए रहने से धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस धीरे-धीरे फिर एक्टिव हो रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बुधवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को फौरी तौर पर गर्मी से राहत मिली है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather )

यूपी में लोग चिलचिलाती तेज धूप का सामना करने पर मजबूर हैं, तो वहीं दूसरी प्रदेश के कुछ जगहों को लेकर बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया जाता है। ऐसे में देखा जा सकता है यूपी में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। मौजूदा समय की बात करें तो नोएडा से लखनऊ तक और गोरखपुर व आसपास के इलाकों तक अगले दो दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने के आसार जताए गए हैं।

जिससे तेज धूप और रात में भी गर्मी पड़ सकती है. देखने वाली बात है कि इस अवधि के बाद फिर से बारिश के साथ बादल के गरजने व बिजली के चमकने के साथ ही तेज रफ्तार में हवा के बहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो 13 अप्रैल से फिर प्रदेश में मौसम बदला हुआ देखा जा सकेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-