CLOSE

Weather मौसम का फिर बदलेगामिजाज , जानिए किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात में अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है. आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के कारण देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 से 27 फरवरी के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उधर अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

 

- Advertisement -

कैसी रहेगी देश की मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। वहीं, राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मराठवाड़ा और इससे जुड़े इलाकों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके अलावा एक ट्रफ रेखा उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैला हुआ है। 26 फरवरी से एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पहुंच सकता है। उधर दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

यहां है बारिश की संभावना (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा पूर्वी असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 24 घंटों के बाद मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-