Weather बिहार-UP में आज बूंदाबांदी ! जानिए किन राज्यों में जमकर बरसेंगे मेघ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 23 फरवरी को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उधर , ओडिशा में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 24 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। 25 फरवरी से नई दिल्ली में एक बार मौसम फिर करवट ले सकता है और आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उधर , सुबह के समय लखनऊ में हल्का कोहासा देखने को मिल सकता है और दिन के वक्त आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उधर , गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहारा रहेगा और दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा।

- Advertisement -

कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभवाना है। इसी के साथ, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तरी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-