CLOSE

Weather ठिठुरन के साथ धना कोहरा…जानिए क्या है मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत और दिल्ली एनसीआर में कोहरा और ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तर भारत के राज्यों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

आगामी दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। उधर, शीतलहर की स्थिति भी रहेगी। दो दिन बाद कोहरे और शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चादर बिछी हुई है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से गणतंत्र दिवस समारोह शुरू होगा लेकिन उससे पहले कर्तव्य पथ समेत पूरी दिल्ली कोहरे में लिपटी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 26 जनवरी को न्यूनतम तापमामन 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

- Advertisement -

उधर , आज दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में शीतलहर भी देखने को मिलेगी। यानी परेड देखने वालों को धूप से राहत मिलने के आसार कम हैं.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार 26 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज भी मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में कोहरे, शीत दिवस और शीत लहर की ट्रिपल मार लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर घने से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है। राज्य के कई स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की उम्मीद है, जबकि पश्चिमी यूपी के कई स्थानों पर शीतलहर चलने का अलर्ट हैं।

- Advertisement -

सर्दी से राहत के आसार नहीं (Weather)

उत्तर प्रदेश में 27,28 और 29 जनवरी को भी कोहरा छाए रहने और गंभीर शीत दिवस की उम्मीद है। हालाँकि न्यूनतम तापमान में फ़िलहाल कोई ख़ास बदलाव देखने नहीं मिलेगा। पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली सी वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान चुर्क और कानपुर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

किन जनपदों में शीत दिवस का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँ पुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बाँदा, फ़तेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्दार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में घने कोहरे और गंभीर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट

वहीं जनपद बलिया, मई, ग़ाज़ीपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फ़र्रुख़ाबाद, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, एटा, बदायूँ, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, नोएडा और ग़ाज़ियाबाद में कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा रह सकता है। मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की जा सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-