CLOSE

Weather दिल्ली में तेज हवाओं के साथ पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में होली के बाद से मौसम का रुख नरम बना हुआ है। गर्मी ने अभी अपने तेवर कड़े नहीं किए हैं। अब इस हफ्ते के आखिर से पारा में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और तापमान 40 डिग्री सेलसियस तक पहुंचने की उम्मीद है। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 और 21 मार्च को बहुत हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।

दिल्ली का कैसा रहा तापमान (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही 10-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत रहा।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम? (Weather)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 21 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और 24 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

- Advertisement -

मौसम विभाग का कहना है कि 25 मार्च से 27 मार्च के दौरान तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे अप्रैल-मई की गर्मी वाला अहसास होगा। आसमान साफ रहने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

यूपी में बढ़ती गर्मी से बढ़ेगी परेशानी (Weather)

उत्तर प्रदेश में अचानक मार्च के महीने में मई वाली गर्मी होने लगी है। लोग अभी से ही गर्मी से परेशान होने लगे हैं। दिन के समय तेज धूप निकल रही है। यही वजह है कि प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं अगले ७२ घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। इस दौरान बारिश से लेकर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 23 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है। लेकिन 20 और 21 मार्च को प्रदेश का मौसम सुहाना होने वाला है।

यूपी में तेज चलेगी हवा (Weather)

प्रदेश में 20 मार्च को कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने व बिजली चकमने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जिले में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। इसके साथ ही जौनपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं।

- Advertisement -

यूपी में बारिश का अलर्ट (Weather)

इसी क्रम में बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मधुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर और उसके आसपास के इलाकों में भी तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 21 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 22 मार्च को पूर्वी यूपी में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कल से बदलेगा मौसम (Weather)

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 मार्च को पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात हो सकता है। अगले 2-3 दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। असम और आसपास के इलाकों में चक्रवात विकसित हो रहा है, जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी पड़ रहा है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है और मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

उत्तराखंड में बारिश के आसार (Weather)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें से तीन जिलों में गरज और बिजली चमकने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज संभावित बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में गरज और बिजली चमकने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-