Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया, जो कि 3.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। IMD ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दो दिनों के लिए सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है।

देश भर में क्या है मौसम का हाल (Weather)

स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण ठंडे स्थिति हो सकती है। उधर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों और पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

- Advertisement -

उधर उत्तर पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाने की उम्मीद है। 17 और 18 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 18 जनवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उधर सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

पूरे दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का सितम जारी है। घने कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली में 17 और 18 जनवरी को घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की उम्मीद जताई गई है। घने कोहरे के चलते ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

- Advertisement -

शिमला जैसी लखनऊ में ठंड (Weather)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी भीषण सर्दी के प्रकोप से जूझ रही है। ठिठुरा देने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मंगलवार को लखनऊ और शिमला का अधिकतम तापमान लगभग बराबर रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पछुआ हवा की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी मिल सकती है, लेकिन अभी ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

कई मंडलों में कोल्ड डे का प्रकोप

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वांचल के सोनभद्र, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती अयोध्या, लखनऊ समेत अन्य जिलों में कई स्थानों पर कोल्ड डे का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। कानपुर में भी सीवियर कोल्ड डे से राहत के आसार नहीं हैं।

Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट

Add
Add

Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट Weather शीत लहर और कोहरा ने किया बेहाल; इन राज्यों में ठंड का अलर्ट

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-