CLOSE

Weather इन राज्यों में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा देशभर के मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में ठंड की विदाई हो चुकी है और गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 20 मार्च तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, झारखंड और मध्यप्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

कैसी रहेगी देश की मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, एक ट्रफ रेखा विदर्भ से उत्तरी केरल तक मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए गुजर रही है। वहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग 68 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में देखा जाता है। इसके अलावा 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा। हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल (Weather)

उत्तर प्रदेश में होली से कुछ दिन पहले ही तेज धूप ने दिन के समय दस्तक देना शुरू कर दिया है जिससे लोगों को दिक्कत होने लगी है। फिलहाल, लोग दिन के समय घर या ऑफिस निकलने से बचने लगे हैं। दूसरी ओर शाम के समय मौसम में बदलाव भी आ जात है यानी शाम की हल्की ठंड अब भी बरकरार है। न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है और नाम मात्र की ही बहुत हल्की ठंडक पड़ रही है।

रात में हल्की ठंड

19 मार्च यानी आज की बात करें तो कई जगहों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम में नरमी आने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी की कुछ जगहों पर बारिश पड़ सकती है। आज पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के भी पूरे पूरे आसार हैं।

वहीं 20 मार्च को भी पूर्वी यूपी की अलग अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम साफ बना रह सकता है। कुल मिलाकर 21 मार्च से 24 मार्च तक यूपी में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि इस बात के आसार अधिक दिखते हैं कि प्रदेश में 21 मार्च से दिन के समय धूप और रात के समय बहुत हल्की ठंड पड़ सकती है।

- Advertisement -

देशभर के मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान 19 से 21 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 मार्च को ओलावृष्टि की उम्मीद है। वहीं 18 से 20 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस दौरान विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि संभव है. विदर्भ में 19 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है, 19मार्च को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा 19 मार्च को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है।19 से 20 मार्च के बीच तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की वर्षा हो सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-