CLOSE

Weather बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई राज्यों में 45 डिग्री पहुंचा तापमान; जानिए क्या है मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi:Weather दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के हुई हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच देश के कई राज्यों में गर्मी प्रचंड स्तर पर पहुंच गई है और कई राज्यों में तो अधिकमत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारत के कई हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी पड़ी और कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अप्रैल से जून के बीच अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी।

दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना (Weather)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और सोमवार (22 अप्रैल) तड़के हुई बारिश के बाद सुबह-सुबह मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, बारिश के बाद दिन में गर्मी में कमी के आसार नहीं और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। यूपी का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। यूपी में फिर से बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज वेस्टर्न यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है, इसके साथ ही आज40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है। हालंकि आज पूर्वी यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को आजमगढ़, भदोही, वाराणसी जैसे जिलों में हीटवेव चलने के आसार हैं।

- Advertisement -

किन जिलों में आज होगी बारिश (Weather)

उत्तर प्रदेश में शनिवार तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी, लेकिन रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ था, वहीं रविवार को तापमान में गिरावट आई और ज्यादातर जिलों में पारा 40 से नीचे ही दर्ज किया गया। आज भी यूपी में गर्मी से हल्की राहत बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

किन राज्यों में तापमान पहुंचा 42 से 45 डिग्री के बीच (Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा और रायलसीमा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-