CLOSE

Weather भयंकर तूफान का 5 राज्यों में अलर्ट; 13 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा देश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। तूफानी हवाएं, भारी बारिश, घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी ने ठिठुरन और गलन दोनों बढ़ा दी है। इससे देश के ज्यादातर इलाकों का तापमान माइनस में पहुंचा दिया है। दिल्ली में आज घना कोहरा छाया है। दिल्ली आजकल शिमला जितनी ठंडी है, क्योंकि दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लोग ठंड से बचने को अलाव जला रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम ? (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों इलाकों में अब सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज 20 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 डिग्री सेल्सियस और 22.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। ह

वा में 23 प्रतिशत नमी है और हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में ३ डिग्री तक की गिरावट आई है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस और 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली और नोएडा में अगले ३ दिन घना कोहरा छाने का अलर्ट है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने से भले ही शीतलहर से थोड़ी राहत मिली हो लेकिन कोहरे का कहर यूपी में अभी भी यूपी में जारी है। कोहरे ने एक बार फिर से प्रदेश कई इलाकों को अपने आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार जैसा मौसम अभी चल रहा है उसी तरह अगले चार दिनों तक मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो तराई वाले लगभग 27 जिलों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर के अंतिम सप्ताह में फिर पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसकी हवाएं मैदानीय इलाकों में ठंड बढ़ाएंगी।

इन जिलों में कोहरे की संभावना (Weather)

बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ,संभल,बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया,देवरिया, मऊ में आज सुबह और शाम में घना कोहरा छाए रहने का आनुमान है।

इन राज्यों का तापमान जानिए (Weather)

राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री है। मध्य प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री रहा। मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर शहरों में पारा माइनस में है। नदियां और झरने जमे हुए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री, कारगिल में -13.5 डिग्री सेल्सियस और लेह में -11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग अगले 5 दिन के लिए मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

- Advertisement -

पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर तक एक्टिव होगा (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया जो बना हुआ है, उसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे अगले 12 घंटों के दौरान यह एरिया उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की तरफ और अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ेगा। निचले और मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।

इससे उत्तर पश्चिमी राजस्थान के निचले हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होगा। एक ताजा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इन मौसम परिस्थितियों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय ओडिशा और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती है।

छाएगा कोहरा और चलेगी शीतलहर? (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में शीतलहर चलने के साथ-साथ घना कोहरा छाएगा। 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-