CLOSE

weather तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: weather उत्तर भारत के कई राज्यों में आज, 19 अप्रैल को मौसम मेहरबान रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज गर्मी से राहत मिलेगी और कई इलाकों में तेज हवाएं, बिजली और बारिश देखी जा सकती है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में नर्मी देखी जा रही है। चलिए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (weather)

दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इस मौसम गतिविधि (बारिश, आँधी, तेज हवाएँ, तूफान, ओलावृष्टि,) के कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आपको बता दें कि मौसम की गतिविधियां देर शाम और रात के समय ही बनेंगी। 20 अप्रैल को बादल छंटने के बाद तेज सतही हवाएं चलेंगी। इन स्थितियों के कारण अचानक पारा बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

इन दिनों अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गौरतलब है, अप्रैल महीने के अंत में दिल्ली का सामान्य तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। वहीं पंजाब, हरियाणा में भी गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। 19 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

बर्फबारी का पहाड़ों पर अलर्ट (weather)

आज से 21 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में और 19अप्रैल को उत्तराखंड में तूफान, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

बारिश का इन इलाकों में भी अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी संभव है। 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-