Weather उत्तर भारत ठंड से बेहाल, पहाड़ों पर बारिश-मैदान पर कोहरा ; जानिए क्या है मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather ठंड से देशभर में फिलहाल राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों में उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather ठंड से देशभर में फिलहाल राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों में उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में इन दिनों शीत दिवस का प्रकोप जारी है, लेकिन जल्द ही लोगों को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से राहत मिलने वाली है। आगामी 48 घंटों में कोल्ड डे के खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। इस बीच 31 दिसंबर से पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों बारिश के आसार बन रहे हैं, मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश की उम्मीद है।

- Advertisement -

शीत दिवस की चेतावनी (Weather)

यूपी में पिछले कई दिनों से शीत दिवस के हालात बने हुए हैं। ठंड की वजह से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम के शुष्क रहने की ही उम्मीद जताई गई है। इस दौरान राज्य में कई जगहों घने से भी अधिक घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट हैं और तराई वाले इलाकों में शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस का चेतावनी दी गई है।

यूपी में 30 जनवरी मंगलवार से मौसम बदल सकता है। 31 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 3 फ़रवरी तक पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है।

किन इलाक़ों में शीत दिवस की स्थिति (Weather)

उत्तर प्रदेश में आज बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में घने कोहरे और शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया में भी शीत दिवस की स्थिति बनी हुई हैं।

- Advertisement -

किन किन इलाक़ों में कोहरे का अलर्ट

यूपी के देवरिया, बलिया, मऊ, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, भीम नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा इन प्रदेशों के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम, बारिश और कोहरा छाया रहेगा। कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे ठंड का सितम थोड़ा कम होगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब के अलावा राजस्थान के एक बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहेगा।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News