CLOSE

Vivah Muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Vivah Muhurat Khabarwala 24 News Hapur: धनतेरस, दिवाली के बाद अब बाजार देवोत्थान एकादशी को लेकर गुलजार हो गए हैं। 23 नवंबर को देवोत्थान पर अनबूझ साये में हापुड़ में भी बैंडबाजा बारात की गूंज सुनाई देगी। हापुड़ में भी देवोत्थान एकादशी पर करीब ढाई सौ से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। नवंबर और दिसंबर माह में सिर्फ दस दिन ही शादी के मुहूर्त होने के कारण अधिकांश मैरिज व बैंक्वेट हॉल फुल हैं। बाजार में भी करोड़ों रुपये का व्यापार होने की उम्मीद लगाई जा रही है। शादी समारोह से जुड़े कारोबारियों में इसे लेकर खासा उत्साह है।

इस बार 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। दीपावली के बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। देवोत्थान पर अनसूजी शादियां होती है। देवोत्थान को लेकर हापुड़ में भी मैरिज होम, धर्मशाला व वैंकट हॉलों को बुक कराया गया है। इस कारोबार से जुड़े लोगों की माने तो हापुड़ में भी सैकड़ों शादियां होने की उम्मीद है।

शादियों के सीजन को लेकर बाजार भी सजकर तैयार हैं। वर वधु के श्रृंगार के सामान के साथ कपड़ों की भी खूब खरीदारी होने लगी है। शादियों को लेकर दोपहिया व चार पहिया वाहनों की सेल भी बढ़ी है। इसको लेकर हापुड़ में भी काफी वाहनों की बुकिंग हुई है। इससे एजेंसी संचालक भी गदगद हैं।

- Advertisement -

सराफ कारोबारी आयुष  शर्मा सराफ ने बताया कि शादियों को लेकर लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। बैंक्वेट हॉल संचालक प्रशांत कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर से देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। जिले में इस दिन ढाई सौ से अधिक शादियां होंगी, जिसके लिए बैंक्वेट व मैरिज हॉल की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

नवंबर और दिसंबर में मात्र दस दिन विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat)

पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ शहनाई की गूंज शुरू हो जाएगी। लेकिन नवंबर और दिसंबर में इस बार महज दस दिन शादियों के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। 15 दिसंबर से धनु की संक्रांति लग जाएगी, जिसमें विवाह आदि शुभ काय वर्जित बताए गए हैं। इसके बाद 17 जनवरी 2024 से विवाह मुहूर्त आरंभ होंगें।

इन दिनों में सहालग (Vivah Muhurat)

नवंबर-23, 24, 27, 28, 29

- Advertisement -

दिसंबर-3, 4, 7, 8, 9

Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे...

Add
Add

Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे... Vivah muhurat केवल दस दिन सहालग, खूब गूंजेगी शहनाई, बजेंगे...

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-