मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर लुटेरा हुआ घायल

खबरWALA 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के किठोर-सरावनी मार्ग पर पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक शातिर लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे से एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरWALA 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के किठोर-सरावनी मार्ग पर पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक शातिर लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे से एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि सोमवार देर रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार शातिर लुटेरा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में किठौर मार्ग से बाबूगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर टीम ने किठौर-सरावनी मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया। इस पर उसने होकर फरार होने का प्रयास किया।

- Advertisement -

पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग

बताया गया कि पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के अशीलपुर का रहने वाला शुऐब उर्फ सोहेल उर्फ सैम है। घायल बदमाश पर मेरठ, हाथरस, बिजनौर, सिकंदराबाद समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के थानों में करीब 16 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News