CLOSE

UP News: मेरठ के सिवालखास में तीन बच्चों की हत्या: शव प्लॉट में मिले, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Meerut: UP News यूपी के जनपद मेरठ के सिवालखास कस्बे में रविवार दोपहर से लापता तीन बच्चों के शव सोमवार सुबह उनके घर के पास एक खाली प्लॉट में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान शिवांश (8), ऋतिक (8), और मानवी (7) के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (UP News)

कस्बा सिवालखास के वार्ड एक निवासी श्रीचंद्र के पुत्र जितेंद्र और मोनू के घर आसपास हैं, जबकि हिम्मत का घर उनके सामने है। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे शिवांश, ऋतिक, और मानवी घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में खाना खाने के लिए परिजनों ने उन्हें ढूंढा, लेकिन तीनों गायब थे। आसपास के घरों, गलियों, खेतों, और आसपास के गांवों में उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कस्बे में अनाउंसमेंट करवाया गया और देर रात तक तलाश जारी रही। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने भी बच्चों की खोज शुरू की।

Up news
Up news

खाली प्लाट में मिले शव (UP News)

सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे तीनों बच्चों के शव घर के पास एक खाली प्लॉट में मिले। शव देखते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया और हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की जांच कर रही है।

- Advertisement -

शोक की लहर दौड़ी (UP News)

परिजनों के अनुसार, शिवांश यूकेजी और ऋतिक नर्सरी में पढ़ते थे, जबकि मानवी अभी स्कूल नहीं जाती थी। तीनों के पिता मजदूरी करते हैं। इस घटना ने पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हत्यारों की तलाश तेज कर दी है।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-