CLOSE

UP News सीएम योगी का बड़ा फैसला: यूपी में अब मेरिट के आधार पर होगी थानेदारों की तैनाती, अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्देश दिया है। अब प्रदेश में थाना प्रभारियों (थानेदारों) की तैनाती मेरिट के आधार पर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि थाना पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है और इसे मजबूत करने के लिए संवेदनशीलता, समन्वय और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

सीएम योगी ने दिए निर्देश (UP News)

शनिवार को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों पर फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार ही पुलिस और जनता के बीच भरोसे की सबसे मजबूत कड़ी है। पीड़ित तभी खुलकर अपनी बात कह सकेगा, जब उसे संवेदनशील और सहयोगी माहौल मिलेगा।

थानेदारों के कामकाज की होगी नियमित समीक्षा (UP News)

सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय-समय पर अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता का मूल्यांकन करें। इससे पुलिसिंग में पारदर्शिता आएगी और जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा।

- Advertisement -

‘यक्ष’ ऐप का लोकार्पण, बीट पुलिसिंग होगी मजबूत (UP News)

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने बीट पुलिसिंग में सुधार और तकनीकी उन्नयन के लिए विकसित ‘यक्ष’ ऐप का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में यूपी पुलिस के प्रयासों से प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की सोच बदली है। आज उत्तर प्रदेश रूल ऑफ लॉ का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है।

शहरी थाने दिखें कारपोरेट लुक में (UP News)

मुख्यमंत्री ने पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए कहा कि गांव से लेकर शहर तक के थानों में आधुनिक सुविधाएं होनी चाहिए।

  • शहरी थाने कारपोरेट लुक में नजर आने चाहिए
  • स्मार्ट पुलिसिंग के लिए बजट की कोई कमी नहीं
  • थानों और अधिकारियों के कार्यालयों में आधुनिक तकनीक अनिवार्य
  • पुलिस कमिश्नरेट भवनों के निर्माण में तेजी लाई जाए
  • इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार क्षैतिज की बजाय वर्टिकल दिशा में किया जाए

थानों में पार्किंग और बैठने की बेहतर व्यवस्था (UP News)

सीएम योगी ने कहा कि थानों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। साथ ही

- Advertisement -
  • जब्त वाहनों का रखरखाव बेहतर हो
  • फरियादियों के बैठने की व्यवस्था साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित दिखे

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी निष्ठा के साथ 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सेवा और सुरक्षा के लिए काम कर रही है और सरकार इसे और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-