CLOSE

UP News रस्मों के बीच टॉयलेट के बहाने दुल्हन हुई फुर्र , नकदी और जेवरात भी ले गई, दूल्हा बोला- सब कुछ लुट गया…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Gorakhpur: UP News यूपी के जनपद गोरखपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के बीच दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। दुल्हन के साथ उसकी मां भी मौके से फरार हो गई। दूल्हा काफी देर तक दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन वह लौट कर नहीं आई। दूल्हे का कहना है कि उसने एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये देकर रिश्ता पक्का किया था।

क्या है पूरा मामला (UP News)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , यह मामला गोरखपुर के खजनी इलाके का है। यहां 40 वर्षीय किसान अपनी दूसरी शादी के लिए रस्में पूरी कर रहा था। उसकी पहली पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। दूल्हा सीतापुर के एक गांव का रहने वाला है। उसने शादी के लिए 30000 रुपये देकर एक बिचौलिया की मदद से रिश्ता तय किया था। दूल्हे का कहना है कि शादी से पहले उसने दुल्हन को साड़ियां और जेवरात दिए थे। शादी के अन्य खर्च भी किए।

मंदिर शादी करने पहुंचा दूल्हा (UP News)

इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ शादी करने मंदिर पहुंचा, जहां दुल्हन अपनी मां के साथ मौजूद थी।शादी की रस्में शुरू होते ही दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर वापस नहीं लौटी। इसी दौरान उसकी मां भी गायब हो गई।

- Advertisement -

परिवार बसाने के लिए तय किया था रिश्ता (UP News)

दूल्हे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैंने अपना परिवार फिर से बसाने के लिए रिश्ता तय किया था, लेकिन सब कुछ लुट गया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जाएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-