CLOSE

सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ‘कार में रोमांस’ वाला वीडियो कैसे हुआ वायरल, आरोपी आशुतोष ने बताई पूरी कहानी- देखें VIDEO

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

सुल्तानपुर, 10 दिसंबर (Khabarwala24)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार के अंदर कपल के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। आरोप लगा कि ATMS (एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष ने CCTV फुटेज से वीडियो निकाला, कपल को ब्लैकमेल किया और 32 हजार रुपये वसूल लिए।

मामला इतना तूल पकड़ गया कि FIR दर्ज हुई, नौकरी चली गई और आशुतोष की जमकर किरकिरी हुई। अब पहली बार आशुतोष ने अपनी सफाई में पूरी कहानी सामने रखी है। उनका दावा है कि ये सब एक सोची-समजी साजिश है और असली गुनहगार कोई और हैं।

वायरल वीडियो का पूरा मामला क्या है?

8 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक शिकायती पत्र और उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। पत्र में लिखा था कि नवविवाहित पति-पत्नी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा से पहले कार रोककर आपस में बातें कर रहे थे। कार खड़ी देखकर ATMS कंट्रोल रूम से कैमरे को ज़ूम किया गया और कपल के निजी पल रिकॉर्ड कर लिए गए। आरोप था कि असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष ने कपल को रोका, वीडियो दिखाया और 32 हजार रुपये लेकर छोड़ा। बाद में वही वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद कई और लोग सामने आए और बोले कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है।

- Advertisement -

आशुतोष का दावा – मैं उस दिन ड्यूटी पर था ही नहीं

आशुतोष ने साफ-साफ कहा, “जिस दिन ये वीडियो बना और वायरल हुआ, उस दिन मैं ड्यूटी पर था ही नहीं। मेरे साथी कर्मचारी ड्यूटी पर थे। उन्हीं लोगों ने वीडियो निकाला और पूरा ठीकरा मेरे सिर फोड़ दिया।” उनका कहना है कि लोकल लॉबी उन्हें पहले से हटाना चाहती थी क्योंकि वो बाहर का आदमी है और साफ-सुथरा काम करता है। “मुझे निशाना बनाने के लिए ये सारा खेल रचा गया।”

पैसे लिए या ब्लैकमेल किया? आशुतोष ने दिया ये जवाब

आशुतोष ने कहा, “पीड़ित कपल ने खुद पुलिस को बताया है कि उनसे न कोई पैसा लिया गया और न कोई धमकी दी गई। वे लोग तो शिकायत करने को तैयार ही नहीं थे। शिकायत उन लोकल लड़कों ने कराई जो मुझे यहां से हटाना चाहते थे। कपल का नाम सिर्फ आगे किया गया, असल में खेल किसी और का था।”

ज़ूम करना ड्यूटी का हिस्सा है या गलत?

लोगों ने सवाल उठाया कि कार को इतना ज़ूम करके देखना क्या सही है? आशुतोष ने बताया, “एक्सप्रेसवे पर कोई गाड़ी अगर रुकी हुई मिले तो हमारा पहला काम यही होता है कि ज़ूम करके चेक करें – कहीं गाड़ी खराब तो नहीं, कोई मेडिकल इमरजेंसी तो नहीं, कोई एक्सीडेंट तो नहीं। ये हमारी SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का हिस्सा है। हम प्राइवेसी में झांकने नहीं बैठे।”

- Advertisement -

पहले भी लगे थे ऐसे आरोप, आशुतोष ने दी सफाई

कुछ लोग बोले कि आशुतोष पहले भी महिलाओं के वीडियो बनाता था। इस पर आशुतोष ने कहा, “एक बार सुबह 5 बजे के करीब एक कर्मचारी ने गलती से सर्विस लेन का वीडियो देख लिया। जब मैं 10 बजे ड्यूटी पर आया तो मैंने खुद उसे डांटा और कार्रवाई की। उसी एक घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है जैसे मैं रोज ऐसा करता था। ऐसा बिल्कुल नहीं है।”

ढाई साल से कर रहा हूं नौकरी, कभी कोई शिकायत नहीं

आशुतोष कोलकाता के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया, “मैंने कोलकाता से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। ढाई साल से यहां ईमानदारी से नौकरी कर रहा हूं। कभी कोई शिकायत नहीं आई। मेरी इमेज एकदम क्लीन है। अब अचानक ये सब कुछ मेरे खिलाफ साजिश है। मेरे पास सारे सबूत हैं, मैं जल्दी सब सामने रखूंगा।”

पुलिस ने दर्ज की FIR, कंपनी ने नौकरी से निकाला

हलियापुर थाने में आशुतोष के खिलाफ BNS की धारा 308(2) के तहत FIR दर्ज हो चुकी है। कंपनी ने भी उन्हें तुरंत टर्मिनेट कर दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि टर्मिनेशन लेटर में तारीख 30 नवंबर 2025 डाली गई है, जबकि शिकायत 2 दिसंबर को हुई थी। यानी कंपनी ने बैकडेट में नौकरी खत्म दिखाई।

अब आगे क्या?

आशुतोष का कहना है कि वे जल्द ही कोर्ट जाएंगे और सारे सबूत पेश करेंगे। वहीं पुलिस पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज, चैट, कॉल डिटेल्स सब जांचे जा रहे हैं। कपल ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। जो शिकायती पत्र वायरल हुआ, उसे कुछ लोकल लोगों ने ही बनवाया बताया जा रहा है।

ये पूरा मामला प्राइवेसी, ब्लैकमेल, नौकरी की साजिश और एक्सप्रेसवे की निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। सच क्या है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अभी सोशल मीडिया पर बहस जोरों पर है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-