CLOSE

Sonam Raghuvanshi ने आखिर अपना सुहाग क्यों उजाड़ा? शिलांग में तीन को बुलाकर ली पति राजा रघुवंशी की जान !

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Sonam Raghuvanshi शिलांग घूमने गए इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी अचानक लापता हुए। कुछ दिन बाद पति का शव पहाड़ियों में मिला, पर पत्नी लापता थी। सीएम स्तर से जांच की निगरानी की जा रही थी। कयास कई तरह के लगाए जा रहे थे। पर इस बहुचर्चित केस में जो सच बाहर निकलकर सामने आया उसने सभी को हिलाकर रख दिया है। सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से पकड़ लिया गया है। उसके साथ तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Sonam Raghuvanshi मामले में क्या बोले डीजीपी

डीजीपी आई नोंग्रांग के अनुसार, पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही भाड़े के कातिलों को बुलाकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। उसने इसकी प्लानिंग हनीमून के दौरान की, परिवार ने तो इतना सब होने की उम्मीद भी नहीं की थी। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने इस मामले में मेघालय पुलिस की सफलता की सराहना की है।

मेघालय के सीएम ने दी जानकारी

मेघालय में लापता इंदौर के इस दंपत्ति के मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई की थी। सीएम संगमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए एक्शन अभी भी जारी है।

- Advertisement -

कई सवाल हुई खड़े

डीजीपी नोंग्रांग के खुलासे के बाद सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ऐसा क्या कारण था कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटा दिया। क्या वह किसी और से प्यार करती थी जिसके चलते उसने राजा रघुवंशी को मरवा दिया। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

सोनम रघुवंशी के पिता ने मेघालय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बताते चलें कि रविवार को सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले को सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की थी.

मेघालय में इंदौर के जोड़े के मूवमेंट की क्या जानकारी आई?

20 मई

- Advertisement -

राजा रघुवंशी और उनकी पते सोनम मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए।

23 मई

जोड़े ने एक मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में परिजनों से बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।

24-25 मई

परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है।

26 मई

राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई और पूरे देश में वायरल हुई।

28 मई

जोड़ा जिस होमस्टे में रुके थे, पुलिस को उसकी तलाशी में उनके बैग मिले। खोजी कुत्तों की मदद से अभियान तेज किया गया।

29-30 मई

लगातार बारिश के कारण तलाशी अभियान बाधित रहा। पुलिस इस पूरे मामले को अब तक एक हादसे के रूप में देखती रही।

31 मई-1 जून

जिस स्कूटी से राजा और सोनम निकले थे, उसकी जीपीएस लोकेशन के आसपास जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

2 जून

राजा का शव खाई में मिला, जो सड़ चुका था। शव को ड्रोन-खोजी कुत्तों ने ढूंढा। इसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-