CLOSE

Noida News थाना फेस-3 पुलिस और वेयर हाउस में चोरी करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Noida: Noida News नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस और वेयर हाउस में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि घायल बदमाश के साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला (Noida News)

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की तलाश में थी, तभी संदिग्ध हालत में बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो ग्राम तिगरी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी पुष्पेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि गोलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

Noida news थाना फेस-3 पुलिस और वेयर हाउस में चोरी करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़

- Advertisement -

चोरी की वारदात में थी तलाश (Noida News)

पुलिस ने बताया कि घायल और पकड़े गए बदमाशों ने गत दिनों सेक्टर 69 में स्थित एक वेयर हाउस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पुलिस को तलाश थी। पकड़े गए आरोपी शातिक किस्म के अपराधी हैं। जिनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

यह किया गया बरामद (Noida News)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, तीन मोबाइल फोन, बाइक बरामद की गई है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-