Crime News ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र ने खुद भी गोली मारकर की आत्म हत्या

Khabarwala24News Noida : Crime News ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा को गोली मारने वाले छात्र ने भी खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई है। बताया गया कि छात्र-छात्रा काफी समय से दोस्त […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Noida : Crime News ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा को गोली मारने वाले छात्र ने भी खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई है। बताया गया कि छात्र-छात्रा काफी समय से दोस्त थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्र-छात्रा दोनों के परिजन को पुलिस ने सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। ग्रेटर नोएडा के दादरी में शिव नादर यूनिवर्सिटी है, जहां पर एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा के सीने में गोली मारी थी। उसके बाद छात्र ने अपनी कनपटी पर पिस्टल लगाकर खुद को मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -

फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची :

इस वारदात की सूचना मिलने पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों में क्या मामला था इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट भी मौके पर मामले की जांच करने के लिए पहुंची।

छात्र और छात्रा बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में पढ़ते थे :

पुलिस के अनुसार मूलरूप से कानपुर के गोमती नगर में स्थित ओम नगर में रहने वाली नेहा बीए सोशलॉजी की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। जबकि छात्र अमरोहा जिले में स्थित सोनगढ़ गांव निवासी अनुज भी उसके साथ ही पढ़ता था। पुलिस के अनुसार दोनों में काफी समय से गहरी दोस्ती थी।

Crime news ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र ने खुद भी गोली मारकर की आत्म हत्या Crime news ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र ने खुद भी गोली मारकर की आत्म हत्या Crime news ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र ने खुद भी गोली मारकर की आत्म हत्या

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News