Khabarwala 24 News Meerut: Shadab Jakati मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती, जो “10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी” वाले वायरल डायलॉग से रातोंरात स्टार बने, इन दिनों लगातार विवादों के केंद्र में हैं। उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ अश्लील कंटेंट बनाने के आरोप भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में उनकी एक नई रील “दो घूंट पिला दे साकिया” ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है, जिसमें उनकी नाबालिग बेटी को शामिल किया गया है। यह तीसरा ऐसा वीडियो है जो शादाब को ट्रोलिंग और जांच के घेरे में ला रहा है।
Shadab Jakati को साधारण रील ने चर्चाओं में लाया
शादाब जकाती (उम्र करीब 30 वर्ष) मेरठ के इंचोली इलाके के रहने वाले हैं। 2025 की शुरुआत में उनकी एक साधारण सी रील, जिसमें वे दुकानदार बनकर ग्राहक से बिस्कुट का दाम पूछते हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस डायलॉग ने करोड़ों व्यूज कमाए और उन्हें रैपर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह जैसे सेलेब्स का समर्थन मिला। दुबई में फ्लैट का तोहफा और लाखों फॉलोअर्स के साथ वे इन्फ्लूएंसर बन गए। लेकिन सफलता के साथ विवाद भी जुड़े। शादाब पर अश्लीलता, महिलाओं की छवि खराब करने और नाबालिगों को अनुचित कंटेंट में शामिल करने के आरोप लगे।
मुकदमा दर्ज कराया गया था ( Shadab Jakati)
इससे पहले भी एक वीडियो में भी बच्चों को साथ रखा गया। एक अन्य वीडियो डाक्टर बनकर बनाई गई थी, जिसे लेकर शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया था कि डाॅक्टर के पेशे को बदनाम करने के लिए शादाब जकाती ने एेसी वीडियो बनाई है। शादाब जकाती पर थाना इंचौली में मुकदमा दर्ज किया गया था और उनकी गिरफ्तारी भी की गई थी।
यूजर्स उठा रहे सवाल ( Shadab Jakati)
शादाब जकाती इस बार एक अन्य वीडियो दो घूंट पिला दे साकिया वायरल हुई है। जिसमें बेटी भी है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। सवाल उठाए कि इस तरह की आपत्तिजनक वीडियो में बच्चों को क्यों रख रहे हैं। पहले से ही शादाब जकाती पहले से ही दो अश्लील वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग:
वीडियो वायरल होते ही कमेंट बॉक्स में नेगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने लिखा:
- “दौलत के नशे में अंधे हो गए हो शादाब, बच्ची को तो बख्श दो।”
- “कॉमेडी के नाम पर बेटी को शराबी माहौल में डाल रहे हो? शर्म नहीं आती?”
- “पहले अश्लील वीडियो, अब ये। बच्चे को लाइमलाइट के लिए इस्तेमाल मत करो।” X (पूर्व ट्विटर) पर भी #ShadabJakati ट्रेंड करने लगा, जहां यूजर्स ने POCSO और चाइल्ड प्रोटेक्शन के नाम पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एक पोस्ट में कहा गया, “ये अपनी ही बेटी को ऑब्जेक्टिफाई कर रहा है। एयरपोर्ट से भागने की कोशिश भी की।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















