CLOSE

Meerut News यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, मेरठ में लाॅरेंस गैंग का गुर्गा जीतू मुठभेड़ में हुआ ढेर, एक लाख रुपये का था इनाम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Meerut: Meerut News यूपी एसटीएफ टीम को मेरठ में बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट की बदमाशों के साथ आज सुबह मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बदमाश की पहचान जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी आसौंदा सिवान थाना आसौंदा जिला झज्झर हरियाणा के रूप में हुई। इस पर गाजियाबाद से थाना टीला मोड़ के 2023 के हत्या के केस में वांछित होने पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इलाज के दौरान बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला (Meerut News)

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी एसटीएफ से बदमाशों के साथ थाना मुंडाली मेरठ क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है जिसमे एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई ।बदमाश की पहचान जीतू उर्फ जितेन्द्र निवासी आसौंदा सिवान थाना आसौंदा जिला झज्झर हरियाणा के रूप में हुई है जिसपर गाजियाबाद से थाना टीला मोड़ के 2023 के हत्या के केस में वांछित होने पर एक लाख का ईनाम घोषित हो रखा था ।

शातिर अपराधी है मारा गया बदमाश (Meerut News)

जितेंद्र ने 2016 में झज्झर में एक डबल मर्डर कर रखा था जिसमे उसको आजीवन कारावास हो गया था । इसी मुकदमे में 2023 में पैरोल पर आया था पर पैरोल जम्प करके फरार हो गया और सुपारी लेकर थाना तिलामोड़ ग़ाज़ियाबाद में कई गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमे 2023 से फरार चल रहा था । जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा । उपचार के दौरान घायल अभियुक्त जीतू उर्फ जितेंद्र की मृत्यु हो गई ।

- Advertisement -

जीतू पर दर्ज थे 8 आपराधिक मामले (Meerut News)

जेल में रहने के दौरान ही वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया और फरार होने के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा। जीतू पर एक दो नहीं बल्कि पूरे 8 आपराधिक मामले दर्ज थे। किसी मामले में उसे 5 साल तो किसी मामले में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं एक केस में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी। इसके अलावा कई मामलों में वह वांछित भी था, लेकिन अब पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-