CLOSE

Meerut News रिक्शे पर सवार होकर मेरठ कमिश्रर ने तंग गलियों का लिया जायजा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Meerut: Meerut News मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे रिक्शे पर सवार होकर शहर की तंग गलियों का जायजा लेने निकलीं। इसके साथ ही उन्होंने मेरठ शहर के हेरिटेज स्थलों का भी जायजा लिया। मेरठ विकास प्राधिकरण(मेडा) के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे भी उनके साथ रहे।

हेरिटेज स्थलों का भी लिया जायजा (Meerut News)

जानकारी के अनुसार बिना किसी कार्यक्रम के कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे शहर का भ्रमण करने निकले। रिक्शे पर सवार होकर कमिश्नर ने पुराने शहर की तंग गलियों का जायजा लिया। उस समय बाजार की दुकानें लगभग बंद थी। एक रिक्शे पर कमिश्नर और दूसरे रिक्शे पर मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे, टाउन प्लानर विजय सिंह थे। शहर की तंग गलियों के साथ ही कमिश्नर, मेडा उपाध्यक्ष ने शहर के प्रमुख हेरिटेज स्थलों का भी जायजा लिया।

शहर का लिया जायजा (Meerut News)

आपको बता दें कि पहली बार मेरठ में किसी कमिश्नर ने इस तरह शहर का जायजा लिया है। इसके बाद उन्होंने मेरठ शहर के हेरिटेज स्थलों के विकास को लेकर विचार-विमर्श भी किया। जल्द ही मेडा के माध्यम से शहर के हेरिटेज स्थलों के विकास की योजना तैयार की जाएगी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-