CLOSE

UP News बदायूं डबल मर्डर के बाद बड़ा एक्शन, एसएसपी बृजेश कुमार सिंह हटाए गए; 7 आईपीएस और 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: UP News उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। बदायूं में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए वहां के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही चार जिलों के एसपी समेत कुल सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस कार्रवाई को बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सरकार की सख्त प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

बदायूं में डबल मर्डर के बाद कार्रवाई (UP News)

बदायूं जिले में एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की एक साथ हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को हटाकर एसपी लॉजिस्टिक्स के पद पर भेज दिया।

मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यारोपी (UP News)

इस मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप के साथ शुक्रवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम आरोपी को तमंचा बरामद कराने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे लोडेड तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी अजय प्रताप के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

अंकिता शर्मा बनीं बदायूं की नई एसएसपी (UP News)

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं फतेहपुर के एसपी अनुप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

इसके अलावा भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। एसपी लॉजिस्टिक्स ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) को कासगंज का एसपी नियुक्त किया गया है। गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का एएसपी नगर नियुक्त किया गया है।

सात आईएएस अधिकारियों का भी तबादला (UP News)

पुलिस विभाग में बदलाव के साथ ही योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया है। सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

- Advertisement -

आईएएस प्रकाश बिंदु को लोक निर्माण विभाग के सचिव पद से हटाकर गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। आईएएस डॉ. लोकेश एम को प्रतीक्षारत से सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

महेंद्र प्रसाद को प्रतीक्षारत से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग नियुक्त किया गया है। नीना शर्मा को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के निदेशक पद से हटाकर प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग और महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाया गया है।

संजय कुमार को महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से हटाकर निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी नियुक्त किया गया है। रघुबीर को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भेजा गया है। वहीं आशीष कुमार, जो राज्य पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक हैं, उन्हें अपने वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चार पीसीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर (UP News)

राज्य सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। प्रदीप कुमार सिंह-दो, जो झांसी में एसडीएम के पद पर तैनात थे, उन्हें गोंडा का एसडीएम बनाया गया है।

सुरेंद्र कुमार, जो मथुरा में एडीएम (न्यायिक) थे, उन्हें कानपुर मंडल में अपर आयुक्त के पद पर भेजा गया है। वेद प्रिय आर्य को जालौन से मथुरा का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं गुलाब सिंह, जो बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी में विशेष कार्याधिकारी थे, उन्हें कुशीनगर का एडीएम (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल को कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-