CLOSE

Loksabha Chunav 2024 यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की इस दिन आ सकती है पहली सूची, जानिए सबसे पहले किन सीटों पर होगा ऐलान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: Loksabha Chunav 2024 उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने के लक्ष्य को साधने के लिए बीजीपे सधी रणनीति के तहत अन्य दलों से आगे दौड़ रही है। राज्य मुख्यालय से लेकर लोकसभा क्षेत्रों तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी, संयोजक की जिम्मेदारी देकर मोर्चों पर तैनात कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 15 फरवरी तक भाजपा हारी हुई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

2019 में 62 सीटों पर मिली थी जीत (Loksabha Chunav 2024)

उल्लेखनीय है कि 2019 आमचुनाव में भाजपा यूपी की 78 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें से 62 सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी। दो सीटें सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को दी गई थीं जिसमें दोनों सीटों पर विजय मिली थी। बाद में उपचुनाव में भाजपा ने हारी हुई सीटों में से आजमगढ़ और रामपुर में जीत दर्ज कर हारी हुई सीटों का ग्राफ 16 से घटाकर 14 कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पार्टी यूपी की हारी हुई इन 14 सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करेगी। 2019 के चुनाव में सपा पांच, बसपा दस व कांग्रेस ने एक सीट जीती थी।

तेज हुई चुनाव की तैयारी (Loksabha Chunav 2024)

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को यूपी का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने के साथ ही बूथ से लेकर राज्य मुख्यालय तक चुनाव की तैयारियों से जुड़े भाजपा के सभी नेता सक्रिय कर दिए गए हैं। इस महीने के अंत तक यानी 31 जनवरी तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के चुनाव कार्यालय खुल जाएंगे जहां से चुनावी गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ाई जाएंगी। लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। इस तिथि तक विधानसभावार चुनाव संचालन समिति का गठन भी भाजपा कर देगी।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के 50 हजार गांवों में परिक्रमा यात्रा करेगा किसान मोर्चा (Loksabha Chunav 2024)

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर के अनुसार 10 फरवरी से पांच मार्च तक मोर्चा प्रदेश के 50 हजार ग्रामों में परिक्रमा यात्रा आयोजित करेगा। रविवार को विश्वश्वरैय्या सभागार में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में चाहर ने कहा कि किसानों के हित में सर्वाधिक फैसले लेकर यह प्रमाणित किया है कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हम सब एक विचारधारा से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं जो भारतीय चिंतन का जीवन जीते हैं। आज विश्व में जो भी घटनाएं हो रही है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की भूमिका का पूरा विश्व समर्थन कर रहा है।

मंडल और जिला की नई टीमों के साथ ही बूथ समितियां भी सक्रिय (Loksabha Chunav 2024)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन का काम पूरा किया जा चुका है। चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारी बनाए गए नेता भी सक्रिय कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव संचालन समिति गठित कर दी गई है। पार्टी अपनी तैयारियों के बूते इस चुनाव में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतेगी।

यह भी जुड़ेंगे (Loksabha Chunav 2024)

जमीनी स्तर पर तैयारियों के नजरिये से देखा जाए तो भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी और संयोजक दोनों बना दिए हैं। ऊर्जावान नेताओं को जिला और मंडल की नई कमेटियों में शामिल करते हुए नई टीमों की घोषणा की जा चुकी है। बूथ समितियों का गठन पूरा कर लिया गया है। पन्ना प्रमुख भी करीब करीब बना दिए गए हैं। इन सभी कमेटियों को चुनावी तैयारी में झोंका जा चुका है। भाजपा की चुनावी मुहिम में विकसित भारत अंबेसडर भी जुड़ेंगे। अब तक 80 लाख अंबेसडर बनाए जा चुके हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-