CLOSE

Government Jobs योगी सरकार 6 माह में देगी 15 हजार युवाओं को नौकरी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: Government Jobs उत्तर प्रदेश सरकार छह माह में प्रदेश के 15586 युवाओं को नौकरी देने जा रही है। इसमें नए 7172 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे और 10139 पदों के लिए परीक्षा कराते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस संबंध में विभिन्न आयोगों ने शासन को सूचना दे दी है। इनमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण 4700 राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती होनी है।

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया (Government Jobs)

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसके लिए जल्द ही विज्ञापन निकालते हुए ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आयोग इसके पहले 8085 राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुका है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसके साथ ही अवर अभियंता, कनिष्ठ सहायक और तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए आवेदन लेगा। आयोग सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन पदों के लिए विज्ञापन निकालते हुए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती (Government Jobs)

प्रदेश सरकार ने छह माह यानी जून 2024 तक विभिन्न आयोगों द्वारा रिक्तियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया था। आयोगों से इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना भी मांगी गई थी। आयोगों द्वारा शासन को इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। शासन को मिली सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सबसे अधिक 5447 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन लेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 598 और विद्युत सेवा आयोग उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन 1136 पदों पर भर्तियां करेगा।

- Advertisement -

10139 भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी (Government Jobs)

इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न आयोगों द्वारा 10139 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। जिन भर्तियों के लिए परीक्षाएं हो चुकी हैं उनके परिणाम जारी किए जाएंगे और जिनके परिणाम जारी हो चुके हैं उनका चयन परिणाम जारी किया जाएगा, जिससे जून तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सूत्रों की मानें तो रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जो भी रिक्तियां अभी बची हैं,उसके लिए मार्च के पहले हफ्ते तक आवेदन मांग लिए जाएंगे। इन पदों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले पात्र होंगे। अधीस्थ सेवा चयन आयोग सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 950, सहायक स्टोर कीपर के 199 और आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 1002 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग चुका है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-