CLOSE

Lucknow Encounter ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाला दरिंदा एनकाउंटर में हुआ ढेर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: Lucknow Encounter  लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे अपने परिवार के साथ सो रही ढाई साल की बच्ची को एक दरिंदे ने अगवा कर लिया था। इसके बाद उसने मेट्रो की लिफ्ट के पास ले जाकर उसे दरिंदगी का शिकार बनाया। बच्ची के माता-पिता की जब नींद खुली, तो वे घबरा गए और उसे खोजने लगे। कुछ देर बाद बच्ची बुरी हालत में मिली जो दर्द से कराह रही थी। उसे गंभीर हालत में केजीएमयू अस्पताल रेफर किया गया था।

मुठभेड़ में आरोपी दीपक वर्मा मारा गया

इस संगीन वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू की। शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी दीपक वर्मा मारा गया। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने उसकी मौत की पुष्टि की। उन्नाव निवासी यह परिवार लखनऊ में कबाड़ बीनने का काम करता है। बुधवार रात पिता, पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ आलमबाग मेट्रो स्टेशन के चबूतरे पर सो रहा था। तड़के करीब तीन बजे आंख खुली तो बच्ची गायब थी।

शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़

बच्ची की खोजबीन के दौरान एक वृद्ध ने बताया कि बच्ची मेट्रो की लिफ्ट के पास गलियारे में रो रही है। वहां पहुंचने पर बच्ची बुरी हालत में मिली । परिवार ई-रिक्शा से उसे लोकबंधु अस्पताल ले गया, जहां से गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को ले जाते नजर आया। शुक्रवार तड़के पौने चार बजे पुलिस को संदिग्ध युवक गन्ना संस्थान रोड पर दिखा। रोकने पर वह भागा और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

स्कूटी से पहुंचा था संदिग्ध, फुटेज में बच्ची उठाता दिखा

संदिग्ध दरिंदा फुटेज में सफेद रंग की स्कूटी से आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचा था। उसने स्कूटी किनारे लगाई इसके बाद बच्ची को उठाया। बच्ची को लिफ्ट के पास गलियारे में ले गया। वह बच्ची के साथ दुष्कर्म करते भी दिखा है। इसके बाद निकल गया। स्कूटी सवार की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात आस पास दुकानों में काम करने वाले युवकों समेत कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

क्या बोली पुलिस

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। इसी बीच पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-