एक अप्रैल से धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव, तैयारी तेज

Khabarwala24 news Hapur : श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 50 वां वार्षिक महोत्सव एक अप्रैल से दो अप्रैल तक धूमधाप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है। श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया कि श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर न्यू शिव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 news Hapur : श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 50 वां वार्षिक महोत्सव एक अप्रैल से दो अप्रैल तक धूमधाप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है।

श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया कि श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर न्यू शिव पुरी का 50 वां वार्षिक महोत्सव एक अप्रैल से दो अप्रैल रविवार तक हरिद्वार से श्री हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

एक अप्रैल की सुबह गुरु गाथा का पाठ उसके उपरांत संतो द्वारा सत्संग भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा शाम को दिल्ली से भजन गायक गुरु भक्ति के और राधा रानी के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे दो अप्रैल को सुबह गुरु गाथा के पाठ का भोग डाला जाएगा । उसके उपरांत हापुड़ की संकीर्तन मंडली द्वारा सत्संग संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा । विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया मंदिर के वार्षिकोत्सव में दिल्ली, मेरठ, पानीपत, अंबाला, खुर्जा, स्याना, बुलंदशहर और आसपास की संगत पधार रही है । अंबाला से श्री श्री 108 गीता बहन जी महाराज, पानीपत से श्री श्री 108 कांता बहन जी, महाराज और साधु संतों का आशीर्वाद मिलेगा।

Add1
Add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News