खबरWALA 24 न्यूज हापुड़: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने क्रिसमस पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) महेन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी स्थित दीपक बेकरी से केक,क्रीम,चोकलेट पेस्टी का एक-एक नमूना लिया।
दिल्ली रोड स्थित पिज्जा हट से चिल्ली फ्लेक्स, चोको लावा केक,टोमेटो सोस,गेहूं का आटा, पनीर, स्पाईस मिक्स मसाला का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया है। नौ नमूनो को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संदीप कुमार, सौरभ सोनी शामिल थे।


