Hapur Khabarwala 24 News Hapur: श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के पुरातन छात्रों ने भाग लिया। पुरातन छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि व आयुर्वेद आॅफ इंडिया के जनरल सैकेट्री डा.धनवन्तरि त्यागी ने कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन में अपने पूज्यनीय गुरूओं द्वारा सम्मानित होकर अत्यन्त गौरव की अनुभूति हुई। विद्यालय प्रांगण में पुन: जाकर, उन कक्षाओं को देखकर,सहपाठियों से मिलकर हाईस्कूल के दिनों की यादें ताजा हो गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत, शिक्षक व कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कुमार गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख व शिक्षक रविंद्र कुमार गुप्ता, कार्यक्रम सहसंयोजक व शिक्षक श्रीकृष्ण द्विवेदी समेत अनेक पुरातन छात्र मौजूद थे।



