CLOSE

एटीएमएस कालेज में मनाया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरWALA 24 न्यूज, हापुड़ : एटीएमएस कालेज आफ इंजनियरिंग में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा संरक्षण सबका कर्तव्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

संस्था के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने ऊर्जा के सभी श्रोतों से ऊर्जा बचाने पर जोर दिया। उन्होंने आज के समय में ऊर्जा को अत्यंत उपयोगी बताया। संस्था के सचिव रजत अग्रवाल ने कहा कि घर से उद्योगों तक ऊर्जा साधनों का प्रयोग किया जाता है। यह ध्यान रखना चाहिए कि ऊर्जा का अपव्यय न हो। कार्यकारी निदेशक डाक्टर राकेश अग्रवाल ने कविता के माध्यम से कहा कि करें बचत हम ऊर्जा, सबका हो कल्याण, चक्र चले निर्माण का मिले सभी को प्राण।

पोलीटेक्नीक के कोआर्डिनेटर इंजीनियर विद्युत भद्रा ने कहा कि ऊर्जा जीवन का अनिवार्य अंग है। इसलिए ऊर्जा के नित नए साधनों की तलाश करनी चाहिए। इंजीनियर विनय कुमार ने ऊर्जा के साधनों के दोहन और प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि देश के जिम्मेदार नागरिकों को परम्परागत ऊर्जा, बिजली, पेट्रोल, डीजल आदि का किफायत से प्रयोग करना चाहिए। गैरपरम्परागत ऊर्जा जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, भू-ताप ऊर्जा आदि का भी अपव्यय नहीं करना चाहिए।

इंजीनियरिंग विभाग के नीरज, आसिफ, नीरज कुमार, सोहनपाल, स्वीटी,नीतू, प्राची, संदीप, पूजा गौतम, सोनू कुमार ने भी ऊर्जा संरक्षण के उपाय बताए और सभी ने ऊर्जा संरक्षण का संकल्प भी लिया। टीसी सिंहल, बीएड के कार्यवाहक प्राचार्य डाक्टर संजय कुमार, फार्मेसी के प्राचार्य डाक्टर अरुण कुमार ने भी ऊर्जा संरक्षण के सूत्र बताए।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-