Khabarwala24 News Hapur : Nagar palika नगर पालिका की बोर्ड बैठक में निर्माण और मरम्मत कार्यो के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के छह माह बाद भी वार्डों में विकास कार्य न होने पर दूसरे दिन भी सभासदों ने धरना दिया। पालिका के अधिशासी अधिकारी से वार्ता की और इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
क्या है पूरा मामला (Nagar palika)
बुधवार को भी सभासदों ने पालिकाध्यक्ष कार्यालय के बाहर धरना दिया। सभासदों का कहना है कि निकाय चुनाव हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है। नए बोर्ड गा गठन होने के बाद दो बार बोर्ड बैठक हो चुकी है, जिसमें शहर के सभी वार्डो में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव भी पास हो चुके हैं। लेकिन अभी तक वार्डो की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्डो में टूटी नालियों और रास्तों के निर्माण और मरम्मत के लिए अभी तक टेंडर भी नहीं निकला है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पालिकाध्यक्ष से लिखित व मौखिक निवेदन करते रहे है, लेकिन हर बार अति आवश्यक कार्यों में भी सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सभासदों ने मांगे पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सुनवाई नहीं होगी तो वह भूख हड़ताल करने को भी मजबूर होंगे।
अधिशासी अधिकारी ने सभासदों से की वार्ता (Nagar palika)
धरने पर बैठे सभासदों से अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने वार्ता की। उन्होंने कहा कि शहर में तेजी से विकास कराया जाएगा। कुछ कार्यों में दिक्कत आ रही है जिसे दूर कराकर जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन (Nagar palika)
सभासद जिला मुख्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने विकास कार्य न होने को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मामले में पालिका अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
यह रहे मौजूद (Nagar palika)
धरना देने वालों में सभासद विकास दयाल, नितिन पाराशर, मुकेश कोरी, धमेंद्र कुमार, ज्योति भूपेंद्र सिंह, संध्या पाराशर, भारती, डॉ.अजय कस्तूरी, मनीषा कस्तूरी, रोहताश यादव, नदीम जड़ौदिया, संजीव वर्मा, सुनीता वर्मा, रिजवान कुरैशी आदि मौजूद रहे।





