Nagar Nikay Chunav नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा नामांकन, तैयारी पूरी

Khabarwala24 News Hapur : नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 17 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन स्थानों पर नामांकन होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 17 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन स्थानों पर नामांकन होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी।
जनपद में 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन के अफसर चुनाव कराने के लिए मुस्तैद हो गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 27 अप्रैल को होगी। वहीं चुनाव चिह्न आवंटन 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जबकि 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि कुल चार नगर निकाय है। इसमें तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत शामिल है। नामांकन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी।

यहां होगी नामांकन की व्यवस्था –
नगर पालिका हापुड़ –
स्थान- एसएसवी इंटर कालेज
अध्यक्ष पद का नामांकन – कक्ष संख्या 31 में
सदस्य पद के लिए-
वार्ड 1 से 5 तक -कक्ष संख्या 32 में
वार्ड 6 से 10 तक – कक्ष संख्या 35 में
वार्ड 11 से 15 तक – कक्ष संख्या 36 में
वार्ड 16 से 20 तक – कक्ष संख्या 37 में
वार्ड 21 से 25 तक – कक्ष संख्या 38 में
वार्ड 26 से 30 तक – कक्ष संख्या 39 में
वार्ड 31 से 35 तक – कक्ष संख्या 40 में
वार्ड 36 से 41 तक -कक्ष संख्या 41 में
—-
नगर पालिका पिलखुवा –
स्थान नगर पालिका परिसर पिलखुवा
अध्यक्ष पद के लिए -कक्ष संख्या में एक में
सदस्य पद के लिए-
वार्ड 1 से 5 तक -कक्ष संख्या 2
वार्ड 6 से 10 तक -कक्ष संख्या &
वार्ड 11 से 15 तक – कक्ष संख्या 4
वार्ड 16 से 20 तक – कक्ष संख्या 5
वार्ड 21 से 25 तक = कक्ष संख्या 6
—-
नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर –
स्थान -न्यायालय उप जिलाधिकारी गढ़
अध्यक्ष पद के लिए कक्ष संख्या- कार्यालय में
सदस्य पद के लिए-
वार्ड 1 से 5 तक -न्यायालय तहसीलदार
वार्ड 6 से 10 तक -न्यायालय तहसीलदार न्यायिक
वार्ड 11 से 15 तक – महिला हेल्प डेस्क तहसील
वार्ड 16 से 25 तक – सभाकक्ष तहसील गढ़
—-
बाबूगढ़ नगर पंचायत –
स्थान-एसएसवी इंटर कालेज हापुड़
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन- कक्ष संख्या 29 में
सदस्य पद के लिए –
वार्ड 1 से 10 तक -कक्ष संख्या 30 में
———————

अभी नहीं हुई प्रत्याशियों की घोषणा

नगर निकाय चुनाव के लिए 17 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। लेकिन अभी तक भाजपा, सपा व रालोद गठबंधन, कांग्रेस आदि राजनैतिक दलों ने अपने अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। संभावित प्रत्याशी भी प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

Nagar nikay chunav नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा नामांकन, तैयारी पूरी Nagar nikay chunav नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा नामांकन, तैयारी पूरी Nagar nikay chunav नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा नामांकन, तैयारी पूरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News