CLOSE

MLA Vijaypal Aadhati विधायक विजयपाल आढ़ती की मेहनत लाई रंग, 2.60 करोड़ से नालों और सड़कों का होगा निर्माण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: MLA Vijaypal Aadhati क्षेत्रीय भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती की मेहनत रंग लाई है। शहर में 2.60 करोड़ रुपये की लागत से नालों और सड़कों का निर्माण कार्य होगा। इन निर्माण कार्यों को कराने के लिए पिछले दिनों विधायक नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मिले थे और इन कार्यों के लिए धनराशि जारी करने का अनुरोध किया था।

कहां कहां होगा नालों का निर्माण (MLA Vijaypal Aadhati)

विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि शासन ने नालों के निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि महामाई माता मंदिर मीनाक्षी रोड, गढ़ रोड पर सरकारी अस्पताल के बाहर, असौड़ा में मुख्य रोड, बुलंदशहर रोड का नाले का निर्माण कराया जाएगा।

इन मार्गों पर होगा सड़कों का निर्माण (MLA Vijaypal Aadhati)

विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि शिवगढ़ी में करीब 50 लाख रुपये की लागत से और मोहल्ला इंद्रगढ़ी में करीब 20 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इन मार्गों का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। दोनों मोहल्लों की सड़कों की समस्या का समाधान हो सकेगा।

- Advertisement -

जलनिकासी में मिलेगी राहत (MLA Vijaypal Aadhati)

मीनाक्षी रोड, सरकारी अस्पताल के बाहर, बुलंदशहर रोड पर नाला निर्माण होने से जलनिकासी में काफी राहत मिलेगी। इस मार्गों पर थोड़ी सी बारिश होने पर जलभराव की समस्या होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

क्या कहते हैं विधायक (MLA Vijaypal Aadhati)

विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वह सदैव तत्पर हैं। प्रयास है कि क्षेत्र में और भी विकास कार्य जल्द से जल्द कराएं। ग्रामीण अंचल और शहरों में तेजी से विकास कार्य कराने के लिए वह संकल्पित हैं और इस ओर लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Mla vijaypal aadhati विधायक विजयपाल आढ़ती की मेहनत लाई रंग, 2. 60 करोड़ से नालों और सड़कों का होगा निर्माण Mla vijaypal aadhati विधायक विजयपाल आढ़ती की मेहनत लाई रंग, 2. 60 करोड़ से नालों और सड़कों का होगा निर्माण Mla vijaypal aadhati विधायक विजयपाल आढ़ती की मेहनत लाई रंग, 2. 60 करोड़ से नालों और सड़कों का होगा निर्माण

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-