Khabarwala 24 News Hapur : ग्राम पंचायत उपैड़ा मे पार्क, ओपन जिम, बास्केटबाल कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया व ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया, एवं ग्राम प्रधान ओमवती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्रुति सिंह, पंचायत सहायक गौरव कुमार, सचिव अशोक कुमार, ग्रामवासी अमरपाल सिंह, प्रभात कुमार बिरजू पूर्व प्रधान, प्रेम सिंह, बिट्टू मास्टर, रामानंद सैनी, चौधरी हरेन्द्र सिंह, दिशि शर्मा, मोहित कुमार, आशु वर्मा, रीना चौधरी एवं आयुष्मान लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपील की ।



